बालोतरा में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, स्विफ्ट कार से 22.57 ग्राम स्मैक बरामद... तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान के बालोतरा जिले में धोरीमन्ना पुलिस ने ऑपरेशन विषभंजन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 22.57 ग्राम स्मैक बरामद की।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 28, 2026 • 5:25 PM  4
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बालोतरा में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, स्विफ्ट कार से 22.57 ग्राम स्मैक बरामद... तस्कर गिरफ्तार
“बालोतरा में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, स्विफ्ट कार से 22.57 ग्राम स्मैक बरामद... तस्कर गिरफ्तार”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/169a12
28 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/169a12
Google News
Copied
बालोतरा में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, स्विफ्ट कार से 22.57 ग्राम स्मैक बरामद... तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान के बालोतरा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विषभंजन के तहत धोरीमन्ना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से 22.57 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कार को भी जब्त कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

बालोतरा एसपी रमेश ने बताया कि जिले में नशाखोरी और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन विषभंजन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार में मादक पदार्थ लेकर तस्कर धोरीमन्ना की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया। कार में सवार युवक ने पूछताछ के दौरान अपनी पहचान राणाराम पुत्र बाबूलाल, निवासी हिरकन, थाना मीठड़ा (धोरीमन्ना) के रूप में बताई।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 22.57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धोरीमन्ना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। साथ ही तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच भी की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना अधिकारी दीपसिंह, एएसआई केशाराम, हेड कॉन्स्टेबल विरमखान तथा कॉन्स्टेबल आसुराम, चंद्रप्रकाश, सागाराम और जगदीश की अहम भूमिका रही।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter