पुष्कर स्नान को जा रहे परिवार पर टूटा कहर: बस-कार की भिड़ंत में 7 साल की बच्ची समेत 3 की मौत
नागौर जिले के जसनगर में सोमवती अमावस्या पर पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की इको कार और प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 7 वर्षीय बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए।
राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे धार्मिक सफर को मातम में बदल दिया। सोमवती अमावस्या पर पुष्कर सरोवर में स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की इको कार और प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 7 साल की मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
लूनी नदी की रपट पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजे जसनगर क्षेत्र में लूनी नदी की रपट पर हुआ। प्राइवेट बस जसनगर से आनंदपुर कालू की ओर जा रही थी, जबकि इको कार जसनगर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।