83K वाली Instagram इन्फ्लुएंसर निकली ड्रग तस्कर, 150 ग्राम MD के साथ गिरफ्तार
चितलवाना पुलिस ने सिवाडा चौकी पर रोडवेज बस से 83k फॉलोअर्स वाली इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को 150 ग्राम MD के साथ गिरफ्तार किया। बाड़मेर से गुजरात ड्रग्स सप्लाई करने जा रही थी। IPS कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में "ऑपरेशन मदमर्दन" के तहत यह कार्रवाई नशा मुक्त सांचौर अभियान का हिस्सा है।
जालोर जिले के सांचौर में चितलवाना पुलिस ने IPS कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में एक सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिवाडा पुलिस चौकी पर रोडवेज बस में सवार एक महिला, जिसकी इंस्टाग्राम पर 83,000 फॉलोअर्स की चमक-धमक थी, को 150 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ (MD) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस महिला की पहचान भंवरी उर्फ भाविका चौधरी के रूप में हुई है, जो बाड़मेर से गुजरात ड्रग्स की सप्लाई करने जा रही थी
सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस जिंदगी की तस्वीरें साझा करने वाली यह इन्फ्लुएंसर असल में ड्रग तस्करी जैसे खतरनाक खेल में लिप्त थी।