मोबाइल को लेकर भाईयों में हुआ विवाद, फिर 13 साल के बच्चे ने उठा लिया ऐसा कदम कि परिवार में छा गया मातम

अजमेर में मोबाइल को लेकर बड़े भाई से नाराज हुए 13 साल के बच्चे ने कथित तौर पर बेल्ट से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद परिवार सदमे में है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 9, 2026 • 2:04 PM  18
क्राइम
NEWS CARD
Logo
मोबाइल को लेकर भाईयों में हुआ विवाद, फिर 13 साल के बच्चे ने उठा लिया ऐसा कदम कि परिवार में छा गया मातम
“मोबाइल को लेकर भाईयों में हुआ विवाद, फिर 13 साल के बच्चे ने उठा लिया ऐसा कदम कि परिवार में छा गया मातम”
Favicon
Read more on thekhatak.com
9 May 2026
https://thekhatak.com/ajmer-13-year-old-boy-suicide-mobile-dispute-adarsh-nagar
Google News
Copied
मोबाइल को लेकर भाईयों में हुआ विवाद, फिर 13 साल के बच्चे ने उठा लिया ऐसा कदम कि परिवार में छा गया मातम

राजस्थान के अजमेर जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में 13 साल के एक बच्चे ने कथित तौर पर बेल्ट से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चा अपने बड़े भाई द्वारा मोबाइल वापस नहीं देने से नाराज था। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

मोबाइल को लेकर हुआ विवाद

आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटूलाल के अनुसार, मृतक बच्चा आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उसका बड़ा भाई छुट्टियों में घर आया हुआ था और उसने इस साल दसवीं कक्षा पास की थी। बड़े भाई के पास एंड्रॉयड मोबाइल था, जिसे उसने छोटे भाई को इस्तेमाल करने के लिए दिया हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम बच्चा मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो देख रहा था। इसी दौरान बड़े भाई के दोस्त का फोन आ गया और वह मोबाइल लेकर बाहर जाने लगा। छोटे भाई ने मोबाइल वापस मांगा, लेकिन बड़े भाई ने देने से इनकार कर दिया। इसी बात से बच्चा नाराज हो गया था।

 20 मिनट बाद सामने आया दर्दनाक दृश्य

परिजनों के मुताबिक, विवाद के कुछ समय बाद बच्चा अपने कमरे में चला गया। करीब 20 मिनट बाद जब बड़ा भाई कमरे की तरफ गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब नीचे से झांककर देखा गया तो बच्चा बेल्ट के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter