7 घंटे में गिरफ्तार, रात में एनकाउंटर: मासूम से रेप-हत्या का आरोपी कैब ड्राइवर अस्पताल में भर्ती... पुलिस का दावा- भाग रहा था

दिल्ली के महरौली इलाके में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के आरोपी कैब ड्राइवर को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद घायल कर दिया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 24, 2026 • 12:27 PM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
7 घंटे में गिरफ्तार, रात में एनकाउंटर: मासूम से रेप-हत्या का आरोपी कैब ड्राइवर अस्पताल में भर्ती... पुलिस का दावा- भाग रहा था
“7 घंटे में गिरफ्तार, रात में एनकाउंटर: मासूम से रेप-हत्या का आरोपी कैब ड्राइवर अस्पताल में भर्ती... पुलिस का दावा- भाग रहा था”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/767c32
24 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/767c32
Google News
Copied
7 घंटे में गिरफ्तार, रात में एनकाउंटर: मासूम से रेप-हत्या का आरोपी कैब ड्राइवर अस्पताल में भर्ती... पुलिस का दावा- भाग रहा था

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 11 साल की एक मासूम बच्ची के साथ रेप कर उसकी बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी कैब ड्राइवर बबलू को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर दिया है। वारदात के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा था और मंगलवार रात भागने की कोशिश के दौरान उसे गोली लगी।

क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान भागने की कोशिश पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात को जांच टीम आरोपी बबलू को घटना का सीन रीक्रिएट करने के लिए महरौली के जंगलों में ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन जब वह नहीं रुका तो उसे रोकने के लिए उसके पैर में गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां दर्द से कराहते हुए उसका इलाज चल रहा है।

फुटपाथ से किया अगवा, 7 घंटे में हुआ गिरफ्तार सोमवार सुबह करीब 6 बजे पीड़ित परिवार ने महरौली थाने में पीसीआर (PCR) कॉल के जरिए बच्ची के गायब होने की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत 200 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों का जाल बिछाया। पुलिस की इस मुस्तैदी से वारदात के महज 7 घंटे के भीतर ही आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव महरौली के जंगल से बरामद किया गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter