बांसवाड़ा सड़क हादसे में ABVP जिला संगठन मंत्री की मौत: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाई का इलाज जारी

बांसवाड़ा-परतापुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री नरेश राठौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर में उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 29, 2026 • 2:34 PM  12
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बांसवाड़ा सड़क हादसे में ABVP जिला संगठन मंत्री की मौत: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाई का इलाज जारी
“बांसवाड़ा सड़क हादसे में ABVP जिला संगठन मंत्री की मौत: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाई का इलाज जारी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
29 May 2026
https://thekhatak.com/banswara-abvp-leader-naresh-rathore-road-accident-death
Google News
Copied
बांसवाड़ा सड़क हादसे में ABVP जिला संगठन मंत्री की मौत: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाई का इलाज जारी

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जिला संगठन मंत्री नरेश राठौड़ की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर बांसवाड़ा-परतापुर मार्ग पर बजवाना गांव के पास हुआ था। गंभीर रूप से घायल नरेश ने शुक्रवार सुबह उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उनके चचेरे भाई मीर राठौड़ भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

गढ़ी थानाधिकारी रमेशचंद्र के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे नरेश राठौड़ और उनके चचेरे भाई मीर राठौड़ बाइक से अपने गांव भीमसौर लौट रहे थे। इसी दौरान बजवाना गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित क्रेटा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा एक तीखे मोड़ पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क से दूर जा गिरे। दुर्घटना में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि मीर राठौड़ के पैर में फ्रैक्चर हो गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter