रेल इंजन पर चढ़ा B.Ed छात्र, करंट से झुलसा: 7 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा, घर लौटते वक्त मौत

श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बांसवाड़ा के B.Ed छात्र देवेश कुमार की 7 दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 24, 2026 • 4:37 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
रेल इंजन पर चढ़ा B.Ed छात्र, करंट से झुलसा: 7 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा, घर लौटते वक्त मौत
“रेल इंजन पर चढ़ा B.Ed छात्र, करंट से झुलसा: 7 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा, घर लौटते वक्त मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/5755f9
24 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/5755f9
Google News
Copied
रेल इंजन पर चढ़ा B.Ed छात्र, करंट से झुलसा: 7 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा, घर लौटते वक्त मौत

राजस्थान के श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर हुए एक दर्दनाक हादसे में बांसवाड़ा के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र सात दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। तीन अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घर लौटते समय रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के खेरड़ा निवासी देवेश कुमार (22) पुत्र गणपतलाल के रूप में हुई है। वह श्रीगंगानगर स्थित महर्षि दयानंद बी.एड. कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था।

इंजन पर चढ़ते ही करंट की चपेट में आया

जानकारी के अनुसार 17 जून को देवेश श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर खड़े एक इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ गया। इंजन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter