चिड़ावा में प्रेम-प्रसंग के चलते हुई दलीप कुमार की हत्या, बड़ा खुलासा—बेटी के देवर ने ही रचा था खूनी साजिश
झुंझुनूं ज़िले के चिड़ावा कस्बे में 12 मई की रात अरडावतिया कॉलोनी में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, दलीप कुमार की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उनके ही परिवार के करीबी सदस्य ने की थी। इस वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है।

परिवार का ही निकला कातिल
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की बड़ी बेटी का देवर प्रवीण इस हत्या का मुख्य आरोपी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि प्रवीण पहले से ही 10,000 रुपए के इनामी बदमाश के रूप में पुलिस की तलाश में था।