डूंगरपुर में 13 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

डूंगरपुर के चक महुडी गांव में 13 वर्षीय राहुल रोत ने घर के आंगन में कपड़े सुखाने के तार पर रुमाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम की है, जब वह छोटे भाई-बहनों के साथ खेल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 16, 2025 • 8:14 PM  214
क्राइम
NEWS CARD
Logo
डूंगरपुर में 13 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
“डूंगरपुर में 13 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Jun 2025
https://thekhatak.com/dungarpur-teen-suicide-chak-mahudi
Google News
Copied
डूंगरपुर में 13 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चक महुडी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 13 वर्षीय किशोर राहुल रोत ने घर के आंगन में कपड़े सुखाने के तार पर रुमाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम की है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

कोतवाली थाना के हेड कांस्टेबल नारायणलाल खराड़ी ने बताया कि मृतक के पिता गणेश रोत ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। गणेश ने बताया कि उनके भाई दिलीप रोत का दो साल पहले एक दुर्घटना में पैर टूट गया था, जिसके बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। दिलीप के तीन बेटों और दो बेटियों में से सबसे बड़ा बेटा राहुल था। रविवार शाम को राहुल अपने छोटे भाई-बहनों के साथ आंगन में खेल रहा था। उस समय उसकी मां मजदूरी के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान राहुल ने कपड़े सुखाने के लिए बंधे तार पर रुमाल से फंदा बनाया और उस पर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद छोटे भाई-बहनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। खाट पर लेटे पिता ने बाहर देखा तो राहुल फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter