जयपुर अग्निकांड का मास्टरमाइंड फिरोज: मजदूर से बना करोड़ों के अवैध पटाखा नेटवर्क का सरगना, 5 राज्यों में फैला था कारोबार

जयपुर पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड में 8 लोगों की मौत के बाद जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी फिरोज खान कभी पटाखा फैक्ट्री में मजदूर था, लेकिन बाद में उसने 5 राज्यों में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों का नेटवर्क खड़ा कर दिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 14, 2026 • 12:22 PM  3
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर अग्निकांड का मास्टरमाइंड फिरोज: मजदूर से बना करोड़ों के अवैध पटाखा नेटवर्क का सरगना, 5 राज्यों में फैला था कारोबार
“जयपुर अग्निकांड का मास्टरमाइंड फिरोज: मजदूर से बना करोड़ों के अवैध पटाखा नेटवर्क का सरगना, 5 राज्यों में फैला था कारोबार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/322743
14 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/322743
Google News
Copied
जयपुर अग्निकांड का मास्टरमाइंड फिरोज: मजदूर से बना करोड़ों के अवैध पटाखा नेटवर्क का सरगना, 5 राज्यों में फैला था कारोबार

जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत के बाद जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड फिरोज खान कभी एक साधारण मजदूर था, लेकिन कुछ ही वर्षों में उसने अवैध पटाखा कारोबार का ऐसा साम्राज्य खड़ा कर लिया, जिसकी जड़ें राजस्थान समेत पांच राज्यों तक फैली हुई थीं।

जांच एजेंसियों के अनुसार गाजियाबाद निवासी फिरोज खान दिल्ली-एनसीआर में पटाखा फैक्ट्री में काम करता था। दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगने के बाद उसका रोजगार छिन गया। इसके बाद उसने जयपुर को नया ठिकाना बनाया और यहां से अवैध बारूद एवं पटाखा कारोबार की शुरुआत की।

जयपुर से शुरू हुआ करोड़ों का नेटवर्क

करीब छह साल पहले जयपुर पहुंचे फिरोज की मुलाकात खोह नागोरियान क्षेत्र के कय्यूम और याकूब से हुई। शुरुआत में किरायेदार बनकर रहने वाला फिरोज जल्द ही दोनों भाइयों का कारोबारी साझेदार बन गया। दिल्ली से बारूद लाकर जयपुर में पटाखे तैयार करवाए जाते और फिर विभिन्न राज्यों में सप्लाई किए जाते थे।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter