जयपुर में सब-इंस्पेक्टर पर युवक से मारपीट का आरोप, डम्बल से सिर फोड़ने का मामला दर्ज

जयपुर के पीली का अखाड़ा में रहने वाले एक युवक ने जयपुर ग्रामीण में तैनात सब-इंस्पेक्टर देशराज पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 22, 2026 • 12:02 PM  3
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर में सब-इंस्पेक्टर पर युवक से मारपीट का आरोप, डम्बल से सिर फोड़ने का मामला दर्ज
“जयपुर में सब-इंस्पेक्टर पर युवक से मारपीट का आरोप, डम्बल से सिर फोड़ने का मामला दर्ज”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/e1f46e
22 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/e1f46e
Google News
Copied
जयपुर में सब-इंस्पेक्टर पर युवक से मारपीट का आरोप, डम्बल से सिर फोड़ने का मामला दर्ज

राजधानी जयपुर में एक सब-इंस्पेक्टर पर अखाड़े में रहने वाले युवक के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित युवक की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, चूरू जिले के सरदारशहर निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवक गणगौरी गेट स्थित पीली का अखाड़ा में रहकर कुश्ती का अभ्यास करता है। शिकायत में बताया गया है कि शनिवार रात करीब 12:30 बजे जयपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में तैनात सब-इंस्पेक्टर देशराज अखाड़े में पहुंचे।

पीड़ित का आरोप है कि एसआई ने उसे सोते हुए लात मारकर उठाया और गाली-गलौच करते हुए दूध गर्म करके लाने के लिए कहा। युवक द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला दबाया और धमकी दी कि यदि अखाड़े में रहना है तो ऐसे काम करने पड़ेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, युवक के मना करने पर एसआई ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने लोहे का डम्बल उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के नीचे गिरने के बाद भी उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई।

शोर सुनकर अखाड़े में मौजूद अन्य साथी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर युवक को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल युवक को कोतवाली थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार करवाया।

कोतवाली थाना प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि खेल कोटे से नियुक्त सब-इंस्पेक्टर देशराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़ित एक ही परिसर में रहते हैं तथा किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter