जोधपुर में कुत्ते से मारपीट का वीडियो वायरल, भौंकने से नाराज महिला पर पशु क्रूरता का आरोप..
जोधपुर में एक महिला द्वारा गली में भौंक रहे कुत्ते को डंडे से पीटने का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पशु क्रूरता पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की।
जोधपुर 14 जून 2026 (राजस्थान):- जोधपुर शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। एक महिला द्वारा गली में मौजूद कुत्ते के साथ डंडे से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब गली में एक कुत्ता भौंक रहा था। कुत्ते के भौंकने से नाराज महिला ने उसे भगाने के लिए डंडा उठाया और उस पर कई बार वार कर दिए। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने महिला को रोकने की कोशिश की और जानवर के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करने की बात कही।
