कपड़ा सप्लाई की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, जोधपुर में लोडिंग टैक्सी से MD ड्रग्स बरामद दो आरोपी गिरफ्तार..

जोधपुर के उदयमंदिर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोडिंग टैक्सी से एमडी ड्रग्स बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी कपड़ा सप्लाई की आड़ में नशे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस अब इनके नेl9टवर्क और ड्रग्स सप्लाई से जुड़े लोगों की जांच कर रही है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 25, 2026 • 1:46 PM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
कपड़ा सप्लाई की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, जोधपुर में लोडिंग टैक्सी से MD ड्रग्स बरामद दो आरोपी गिरफ्तार..
“कपड़ा सप्लाई की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, जोधपुर में लोडिंग टैक्सी से MD ड्रग्स बरामद दो आरोपी गिरफ्तार..”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/9ffdcf
25 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/9ffdcf
Google News
Copied
कपड़ा सप्लाई की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, जोधपुर में लोडिंग टैक्सी से MD ड्रग्स बरामद दो आरोपी गिरफ्तार..

जोधपुर। शहर के उदयमंदिर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कपड़ा सप्लाई के काम की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, उदयमंदिर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई को लेकर सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहनपुरा पुलिया के पास नाकाबंदी कर एक लोडिंग टैक्सी को रुकवाकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान टैक्सी के टूल बॉक्स में छिपाकर रखी गई एमडी ड्रग्स मिली। पुलिस ने मौके से नशीला पदार्थ जब्त कर टैक्सी में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter