पाली में ACB की बड़ी कार्रवाई: BCMO कार्यालय का संविदाकर्मी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, डॉक्टर फरार

पाली में एसीबी ने रोहट BCMO कार्यालय के लेखा सहायक (संविदाकर्मी) को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 21, 2026 • 5:08 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पाली में ACB की बड़ी कार्रवाई: BCMO कार्यालय का संविदाकर्मी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, डॉक्टर फरार
“पाली में ACB की बड़ी कार्रवाई: BCMO कार्यालय का संविदाकर्मी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, डॉक्टर फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/307d08
21 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/307d08
Google News
Copied
पाली में ACB की बड़ी कार्रवाई: BCMO कार्यालय का संविदाकर्मी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, डॉक्टर फरार

राजस्थान के पाली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहट ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) कार्यालय के एक संविदाकर्मी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मामले में BCMO डॉ. हार्दिक राजपुरोहित की भूमिका भी सामने आई है, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। एसीबी उनकी तलाश में जुटी हुई है।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि BCMO कार्यालय में टेंडर पर संचालित उसकी गाड़ी को निरंतर चालू रखने और अप्रैल से जून तक के बकाया बिलों को पास करने के बदले 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी रेंज जोधपुर के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के निर्देशन में पाली द्वितीय इकाई ने शिकायत का सत्यापन कराया। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर रविवार को ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter