ऑनलाइन बाबा के झांसे में आया छात्र, पूजा के नाम पर ठगी का आरोप..
जोधपुर में एक छात्र से ऑनलाइन संपर्क के बाद ठगी का मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि इंस्टाग्राम रील के जरिए संपर्क में आए एक पंडित ने परिवार पर तांत्रिक क्रिया होने का डर दिखाकर पूजा कराने के नाम पर उससे करीब 44 हजार रुपए ले लिए। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जोधपुर में एक छात्र के साथ ऑनलाइन संपर्क के बाद कथित रूप से ठगी का मामला सामने आया है। छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील देखने के बाद एक पंडित से संपर्क किया था। आरोप है कि पंडित ने छात्र को उसके परिवार पर कथित तांत्रिक क्रिया होने की बात कहकर डराया और परेशानियां दूर करने के नाम पर पैसे ले लिए।
परिवार पर संकट का डर दिखाकर मांगे पैसे
छात्र का आरोप है कि पंडित ने बातचीत के दौरान दावा किया कि उसके परिवार में चल रही समस्याओं के पीछे किसी की तांत्रिक क्रिया हो सकती है। इसके बाद आरोपी ने छात्र से कहा कि यदि समय पर पूजा-पाठ नहीं कराया गया तो परिवार को नुकसान हो सकता है।