प्यार या साजिश? 55 साल की महिला ने 32 साल के प्रेमी के साथ रची खौफनाक हत्या

राजस्थान के बुहाना में अनूप सिंह की हत्या का खुलासा हुआ। उनकी 55 वर्षीय पत्नी पूनम ने 32 वर्षीय प्रेमी कृष्ण कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों ने हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए शव सड़क पर फेंका। पुलिस ने पूनम और कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया, जांच जारी है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 17, 2025 • 5:40 PM  1.4k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
प्यार या साजिश? 55 साल की महिला ने 32 साल के प्रेमी के साथ रची खौफनाक हत्या
“प्यार या साजिश? 55 साल की महिला ने 32 साल के प्रेमी के साथ रची खौफनाक हत्या”
Favicon
Read more on thekhatak.com
17 Jun 2025
https://thekhatak.com/pyar-ya-sajish-55-saala-mahila-ne-32-saala-premi-ke-saath-rachi-khaufnak-hatya
Google News
Copied
प्यार या साजिश? 55 साल की महिला ने 32 साल के प्रेमी के साथ रची खौफनाक हत्या

राजस्थान के पचेरीकलां-बुहाना मार्ग पर 10 जून को ढाणी दौचाना निवासी अनूप सिंह का शव संदिग्ध हालत में मिला था। शुरुआती जांच में इसे वाहन टक्कर का मामला माना गया, लेकिन गले पर चोट के निशान ने हत्या की ओर इशारा किया। पुलिस की गहन जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की 55 वर्षीय पत्नी पूनम ने अपने 32 वर्षीय प्रेमी कृष्ण कुमार के साथ मिलकर अनूप की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार, पूनम और कृष्ण कुमार के बीच प्रेम संबंध थे। कृष्ण मृतक के घर पानी का टैंकर सप्लाई करता था, जिस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जब अनूप को इसकी भनक लगी, तो वह पत्नी से मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर पूनम और कृष्ण ने अनूप को रास्ते से हटाने का फैसला किया। दोनों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने कृष्ण कुमार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूनम की भूमिका का खुलासा किया। सोमवार देर शाम पुलिस ने पूनम को भी गिरफ्तार कर लिया। मृतक की बेटी मोनिका ने शुरुआत में वाहन टक्कर की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन परिजनों का रिपोर्ट देने में टालमटोल और मोबाइल कॉल डिटेल्स ने पुलिस का शक गहरा किया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter