कॉर्पोरेट मॉडल पर चलता था 100 करोड़ का ड्रग्स नेटवर्क: 7 साल से फरार ‘CEO’ गिरफ्तार, ANTF की बड़ी कार्रवाई

राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 7 साल से फरार चल रहे MD ड्रग्स नेटवर्क के कथित ‘CEO’ राजूराम उर्फ राजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कॉर्पोरेट स्टाइल में संगठित ड्रग्स सिंडिकेट खड़ा कर रखा था, जिसमें अलग-अलग लोगों को प्रोडक्शन, मार्केटिंग और सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई थी। करीब 100 करोड़ रुपए के इस अवैध कारोबार में उसने राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश तक नेटवर्क फैला रखा था। 6 महीने लंबे ऑपरेशन ‘जेंटल-मेंटल’ के तहत यह बड़ी सफलता मिली है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 18, 2026 • 3:44 PM  11
क्राइम
NEWS CARD
Logo
कॉर्पोरेट मॉडल पर चलता था 100 करोड़ का ड्रग्स नेटवर्क: 7 साल से फरार ‘CEO’ गिरफ्तार, ANTF की बड़ी कार्रवाई
“कॉर्पोरेट मॉडल पर चलता था 100 करोड़ का ड्रग्स नेटवर्क: 7 साल से फरार ‘CEO’ गिरफ्तार, ANTF की बड़ी कार्रवाई”
Favicon
Read more on thekhatak.com
18 Mar 2026
https://thekhatak.com/rajasthan-md-drugs-network-ceo-arrested-antf-operation-gentle-mental
Google News
Copied
कॉर्पोरेट मॉडल पर चलता था 100 करोड़ का ड्रग्स नेटवर्क: 7 साल से फरार ‘CEO’ गिरफ्तार, ANTF की बड़ी कार्रवाई

राजस्थान में ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक ऐसे अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा था और खुद को इस नेटवर्क का ‘CEO’ मानकर काम करता था। आरोपी राजूराम उर्फ राजेश (40) पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह गुजरात समेत कई राज्यों में वांछित था।

कॉर्पोरेट स्टाइल में चल रहा था ड्रग्स सिंडिकेट

एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार के अनुसार, जांच में सामने आया कि यह पूरा ड्रग्स नेटवर्क किसी कंपनी की तरह संचालित हो रहा था। कोलकाता से पहले गिरफ्तार तस्कर रमेश को ‘प्रोडक्शन हेड’ बनाया गया था, जबकि राजू खुद ‘मार्केटिंग CEO’ की भूमिका निभा रहा था।नेटवर्क में अलग-अलग लोगों को फैक्ट्री मैनेजर, अकाउंटेंट और सप्लाई एजेंट जैसी जिम्मेदारियां दी गई थीं। राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में एजेंटों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया गया था, जहां फैक्ट्रियों से तैयार माल सीधे थोक विक्रेताओं तक पहुंचता था।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter