शादी से इनकार पर बेरहम हत्या: 10 महीने फरार आरोपी चाय की दुकान पर बर्तन धोते पकड़ा गया

झुंझुनूं में शादी से इनकार पर पूनम की हत्या करने वाला जयवीर 10 महीने बाद चाय की होटल से गिरफ्तार, साइबर सेल की मदद से पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 20, 2025 • 6:54 PM  673
क्राइम
NEWS CARD
Logo
शादी से इनकार पर बेरहम हत्या: 10 महीने फरार आरोपी चाय की दुकान पर बर्तन धोते पकड़ा गया
“शादी से इनकार पर बेरहम हत्या: 10 महीने फरार आरोपी चाय की दुकान पर बर्तन धोते पकड़ा गया”
Favicon
Read more on thekhatak.com
20 Aug 2025
https://thekhatak.com/ruthless-murder-for-refusing-marriage-10-months-absconding-accused-caught-washing-utensils-at-tea-stall
Google News
Copied
शादी से इनकार पर बेरहम हत्या: 10 महीने फरार आरोपी चाय की दुकान पर बर्तन धोते पकड़ा गया

एक दिल दहला देने वाली घटना में, शादी से इनकार करने पर महिला की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 10 महीने तक फरार रहा जयवीर, जो कभी मजदूरी करता, तो कभी नाम बदलकर होटलों में बर्तन धोता, को पुलिस ने झुंझुनूं के मंडा रीको इलाके में एक चाय की होटल से गिरफ्तार किया। इस मामले में साइबर सेल की भूमिका अहम रही, जिसने तकनीक के दम पर इस शातिर अपराधी को पकड़ने में मदद की।

10 महीने की फरारी, बार-बार बदली पहचान

पुलिस के मुताबिक, जयवीर पुत्र रेवतराम (39 वर्ष), निवासी तोगड़ा स्वरूप सिंह, ने पिछले साल अक्टूबर में झुंझुनूं की रीको कॉलोनी में पूनम (36) की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह झुंझुनूं रेलवे स्टेशन से जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार होकर फरार हो गया। इसके बाद उसने अपनी लोकेशन और पहचान बार-बार बदली। कभी हरियाणा के रेवाड़ी और गुड़गांव में क्रेन चलाता, तो कभी जयपुर, सीकर और रिंगस में मजदूरी करता। उसने किसी भी रिश्तेदार या परिचित से संपर्क नहीं रखा, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा रहे।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter