श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु पर गंभीर आरोप, राज्यपाल ने उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश
जोबनेर के श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु के खिलाफ राज्यपाल ने गंभीर आरोपों पर पांच सदस्यीय समिति से उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। शिकायतों में भर्ती अनियमितता, महिला उत्पीड़न और प्रशासनिक गड़बड़ियां शामिल हैं।
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलगुरु के खिलाफ राजस्थान के राज्यपाल ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बलराज सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल को प्राप्त एक गुमनाम पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का गठन किया गया है।
पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन
राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े ने कुलगुरु के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए तीन विभागों के प्रमुखों सहित पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इस समिति का नेतृत्व शासन सचिव (कृषि) को सौंपा गया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी आरोपों की गहन जांच कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपे। सूत्रों के अनुसार, समिति ने हाल ही में विश्वविद्यालय के जोबनेर मुख्यालय का दौरा किया और जांच से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए। इस दौरान कुलगुरु को भी तलब किया गया ताकि उनका पक्ष सुना जा सके।
क्या हैं आरोप?
राज्यपाल को प्रेषित शिकायत पत्र में कई गंभीर मुद्दों का उल्लेख किया गया है, जिनमें शामिल हैं: