22.55 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने 22.55 ग्राम स्मैक के साथ वीरसिंह को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 14, 2025 • 5:48 PM  30
क्राइम
NEWS CARD
Logo
22.55 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
“22.55 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज”
Favicon
Read more on thekhatak.com
14 Sep 2025
https://thekhatak.com/smuggler-arrested-with-22-55-grams-of-smack-case-registered-under-ndps-act
Google News
Copied
22.55 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान तेजी से जारी है। मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत करोड़ी गांव में एक व्यक्ति को 22.55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा तस्करी रोकथाम अभियान का हिस्सा है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर राणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हेमन्त कलाल के मार्गदर्शन में डिप्टी एसपी दीपक कुमार की निगरानी में थाना प्रभारी गौरव प्रधान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करोड़ी गांव में पीएचसी के पास सुनसान स्थान पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 22.55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरसिंह, निवासी रैणी बास, नांगल, थाना रैणी, अलवर के रूप में हुई है। इस ऑपरेशन में कॉन्स्टेबल कपिल और ओमेन्द्र की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter