बीकानेर हाईवे पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर, फॉर्च्यूनर समेत 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 25, 2026 • 12:32 PM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बीकानेर हाईवे पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर, फॉर्च्यूनर समेत 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला
“बीकानेर हाईवे पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर, फॉर्च्यूनर समेत 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/e1151a
25 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/e1151a
Google News
Copied
बीकानेर हाईवे पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर, फॉर्च्यूनर समेत 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित कितासर के पास बुधवार देर रात तीन वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। तीनों वाहनों में सवार सभी आठ लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार हाईवे पर एक आई-20 कार और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर चालक वाहन को संभाल पाता, उससे पहले ही पीछे से आ रही एक अन्य कार भी फॉर्च्यूनर से जा भिड़ी। देखते ही देखते तीनों वाहन दुर्घटना की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर में सवार तीन लोग सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter