झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी पर जा रहे लाइनमैन को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

झुंझुनूं के चिड़ावा-सिंघाना रोड पर बिजली विभाग के लाइनमैन मनफूल कुमावत की डंपर की टक्कर से मौत हो गई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 22, 2026 • 11:53 AM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी पर जा रहे लाइनमैन को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत
“झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी पर जा रहे लाइनमैन को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/9d7ac8
22 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/9d7ac8
Google News
Copied
झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी पर जा रहे लाइनमैन को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

झुंझुनूं जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत हो गई। चिड़ावा-सिंघाना रोड पर ड्यूटी के लिए जा रहे लाइनमैन मनफूल कुमावत (48) को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वह बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और करीब 20 फीट तक घिसटते चले गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना रविवार दोपहर करीब 3:54 बजे चिड़ावा थाना क्षेत्र के अडूका के पास हुई। हादसे के समय मनफूल कुमावत अपने गांव पिचानवा (कलगांव) से चिड़ावा पावर हाउस ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक डंपर के पहियों के नीचे फंस गई। वहीं डंपर के बाईं ओर चल रहा एक अन्य बाइक सवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक ने डंपर को लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन सामने लोगों की भीड़ देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter