हनुमानगढ़ में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क रखने वाला युवक गिरफ्तार, थानों की लोकेशन और वीडियो भेजने का आरोप

राजस्थान के हनुमानगढ़ में पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क रखने के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 28, 2026 • 4:46 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
हनुमानगढ़ में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क रखने वाला युवक गिरफ्तार, थानों की लोकेशन और वीडियो भेजने का आरोप
“हनुमानगढ़ में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क रखने वाला युवक गिरफ्तार, थानों की लोकेशन और वीडियो भेजने का आरोप”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/8868d7
28 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/8868d7
Google News
Copied
हनुमानगढ़ में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क रखने वाला युवक गिरफ्तार, थानों की लोकेशन और वीडियो भेजने का आरोप

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पाकिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हनुमानगढ़ टाउन निवासी 20 वर्षीय क्रिश राय उर्फ शान के रूप में हुई है। पुलिस का आरोप है कि वह लंबे समय से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से शहजाद भट्टी से संपर्क में था और उसे पुलिस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भेज रहा था।

हनुमानगढ़ के एसपी नरेंद्र मीना ने बताया कि 24 जून को आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एजीटीएफ, डीएसटी, साइबर सेल और टाउन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने हनुमानगढ़ टाउन थाना और रायसिंहनगर थाना क्षेत्र की लोकेशन, फोटो और वीडियो बनाकर शहजाद भट्टी को भेजे थे। इसके अलावा उसने आतंकी के हथियारों से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य सामग्री भी अपने अकाउंट से साझा की थी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी का संपर्क केवल सोशल मीडिया तक सीमित था या वह किसी बड़े आतंकी नेटवर्क का हिस्सा था।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter