डोडा-पोस्त का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, तस्करी का बड़ा रैकेट बेनकाब

बाड़मेर की धनाऊ पुलिस ने फरार डोडा-पोस्त तस्कर जोगाराम को गिरफ्तार किया, जो 9 अप्रैल 2025 से चौहटन थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था। पुलिस ने मादक पदार्थ परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर जब्त की और तस्करी नेटवर्क की जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 29, 2025 • 1:05 PM  3.6k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
डोडा-पोस्त का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, तस्करी का बड़ा रैकेट बेनकाब
“डोडा-पोस्त का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, तस्करी का बड़ा रैकेट बेनकाब”
Favicon
Read more on thekhatak.com
29 Jun 2025
https://thekhatak.com/doda-the-leader-of-poppy-climbed-into-the-hands-of-the-police-exposing-the-big-smuggling-racket
Google News
Copied
डोडा-पोस्त का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, तस्करी का बड़ा रैकेट बेनकाब

बाड़मेर जिले की धनाऊ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार डोडा-पोस्त तस्कर जोगाराम पुत्र हेमाराम, निवासी मेहलू, गुड़ामालानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ परिवहन में उपयोग की गई बोलेरो कैंपर गाड़ी को भी जब्त किया है। आरोपी दो महीने से चौहटन थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित था।

पुलिस के अनुसार, चौहटन थाना पुलिस ने 9 अप्रैल 2025 को डोडा-पोस्त की एक खेप जब्त की थी, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मुख्य सप्लायर जोगाराम फरार चल रहा था। धनाऊ पुलिस ने तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार निगरानी रखी और आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोगाराम को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से बोलेरो कैंपर जब्त की।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि मादक पदार्थ के स्रोत और इसके सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई में धनाऊ थानाधिकारी गोविंदराम, कॉन्स्टेबल जेसाराम, चुतराराम और जबराराम की अहम भूमिका रही।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter