दोस्त की बीवी को मनाली ट्रिप पर ले गया, लौटा तो गुस्साए पति ने बरसाईं गोलियां

एक शख्स ने अपने दोस्त पर पत्नी के साथ मनाली ट्रिप को लेकर गुस्से में ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 31, 2025 • 6:33 PM  30
क्राइम
NEWS CARD
Logo
दोस्त की बीवी को मनाली ट्रिप पर ले गया, लौटा तो गुस्साए पति ने बरसाईं गोलियां
“दोस्त की बीवी को मनाली ट्रिप पर ले गया, लौटा तो गुस्साए पति ने बरसाईं गोलियां”
Favicon
Read more on thekhatak.com
31 Aug 2025
https://thekhatak.com/friend-s-wife-was-taken-on-a-trip-to-manali-angry-husband-returned-with-bullets
Google News
Copied
दोस्त की बीवी को मनाली ट्रिप पर ले गया, लौटा तो गुस्साए पति ने बरसाईं गोलियां

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-70 में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक शख्स ने अपने ही दोस्त पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसके पीछे की वजह थी उसकी पत्नी का दोस्त के साथ मनाली की सैर। इस गोलीबारी में पीड़ित शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह खौफनाक वारदात ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-70 की KJL सोसाइटी के बाहर बुधवार तड़के 1:00 से 1:30 बजे के बीच हुई। पीड़ित सुरेश कुमार (45), फरीदाबाद के सेक्टर-10 का निवासी और एक मशहूर शराब कारोबारी है। वह शहर में कई शराब के ठेके, स्पा सेंटर और सैलून चलाता है। वहीं, आरोपी विनोद कौशिक (30), बल्लभगढ़ के जुनहेड़ा का निवासी है और सेक्टर-2 में एक रेस्तरां और कैफे का मालिक है।

जानकारी के मुताबिक, सुरेश अपनी पत्नी दुरेश, अपने बॉडीगार्ड सोनू कुमार और विनोद की पत्नी मेघा के साथ चार दिन की मनाली ट्रिप से लौटा था। मेघा, जो सुरेश के सेक्टर-9 के सैलून में मैनेजर के तौर पर काम करती थी, अपने पति विनोद से हुए झगड़े के बाद सोनू के परिवार के साथ KJL सोसाइटी में रह रही थी। इस बात से विनोद बेहद नाराज था और उसका गुस्सा उस समय चरम पर पहुंच गया जब उसे पता चला कि मेघा सुरेश के साथ मनाली गई थी।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter