यंग सलमान खान की झलक! 'सैयारा' की सुपरहिट सफलता के बीच जुहू में अहान पांडे ने लूटी वाहवाही

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया, और उनके लुक की तुलना सलमान खान से हो रही है। YRF की इस रोमांटिक ड्रामा ने युवा दर्शकों का दिल जीत लिया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 6, 2025 • 5:43 PM  158
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
यंग सलमान खान की झलक! 'सैयारा' की सुपरहिट सफलता के बीच जुहू में अहान पांडे ने लूटी वाहवाही
“यंग सलमान खान की झलक! 'सैयारा' की सुपरहिट सफलता के बीच जुहू में अहान पांडे ने लूटी वाहवाही”
Favicon
Read more on thekhatak.com
6 Aug 2025
https://thekhatak.com/glimpses-of-young-salman-khan-amid-the-superhit-success-of-saira-ahan-pandey-lavishes-praise-on-juhu
Google News
Copied
यंग सलमान खान की झलक! 'सैयारा' की सुपरहिट सफलता के बीच जुहू में अहान पांडे ने लूटी वाहवाही

बॉलीवुड में एक नया सितारा उभरकर सामने आया है। चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन, अहान पांडे ने यशराज फिल्म्स (YRF) की लेटेस्ट रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' से अपने करियर की शुरुआत की है। यह फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, बल्कि अहान को रातों-रात स्टार बना दिया है। फिल्म की रिलीज के बाद से अहान और उनकी को-स्टार अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों के दिलों पर छा गई है।

'सैयारा' ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसके साथ यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी बन गई है। इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ने 18 दिनों में कुल 507 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है, जो इसे डायरेक्टर मोहित सूरी की पहली 500 करोड़ क्लब वाली फिल्म बनाता है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter