हनुमान बेनीवाल का तीखा हमला: पायलट की जेल वाली बात से भजनलाल की 'ट्विटर-फ्लैट' गलतियों तक, सबको सुनाया

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीकर में सचिन पायलट की जेल यात्रा, महेश जोशी के वायरल फोटो और भजनलाल शर्मा की गलतियों पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि भजनलाल का समय खत्म हो गया है और कांग्रेस के बुरे कर्मों की सजा जनता को मिली।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 30, 2025 • 1:07 PM  851
राजनीति
NEWS CARD
Logo
हनुमान बेनीवाल का तीखा हमला: पायलट की जेल वाली बात से भजनलाल की 'ट्विटर-फ्लैट' गलतियों तक, सबको सुनाया
“हनुमान बेनीवाल का तीखा हमला: पायलट की जेल वाली बात से भजनलाल की 'ट्विटर-फ्लैट' गलतियों तक, सबको सुनाया”
Favicon
Read more on thekhatak.com
30 Aug 2025
https://thekhatak.com/hanuman-beniwal-s-sharp-attack-from-pilot-s-jail-talk-to-bhajan-lal-s-twitter-flat-mistakes-told-to-everyone
Google News
Copied
हनुमान बेनीवाल का तीखा हमला: पायलट की जेल वाली बात से भजनलाल की 'ट्विटर-फ्लैट' गलतियों तक, सबको सुनाया

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीकर जिले के भोजासर बड़ा गांव में वीर तेजाजी महाराज मंदिर में आयोजित भजन संध्या में तीखे तंज कसते हुए राजस्थान की सियासत पर खुलकर बात की। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की एक पुरानी घटना का जिक्र किया। बेनीवाल ने बताया कि जब गुर्जर आंदोलन के दौरान कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला आंदोलन कर रहे थे, तब पायलट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जेल में शेखावाटी-मारवाड़ के लोगों ने पायलट से कहा, "भाया, चादर ओढ़कर सो जा।" लेकिन जेल में मच्छरों ने पायलट को परेशान किया, और मात्र एक घंटे बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को फोन करने को कहा। बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि वसुंधरा तो पायलट के फोन का इंतजार ही कर रही थीं, और फिर पायलट को दिल्ली भेज दिया गया।

महेश जोशी का वायरल फोटो जेल में बने धार्मिक

बेनीवाल ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेश जोशी का भी जिक्र किया, जिनका चड्ढी-बनियान में प्राणायाम करते हुए फोटो वायरल हुआ था। बेनीवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि जोशी अब दावा करते हैं कि जेल में वह बहुत धार्मिक हो गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "जेल में तो सब धार्मिक हो जाते हैं, और अगर नहीं होते, तो जेल वाले धार्मिक बनवा ही देते हैं।" बेनीवाल ने यह भी कहा कि जेल में बड़े से बड़ा नेता भी अपनी औकात में आ जाता है।

छात्रसंघ चुनाव पर कांग्रेस का आंदोलन: पायलट का पुराना दर्द

बेनीवाल ने कांग्रेस के छात्रसंघ चुनाव को लेकर चल रहे आंदोलन पर भी निशाना साधा। उन्होंने पायलट के एक बयान का जिक्र किया, जिसमें पायलट ने कहा था कि विधायक रहते हुए उन्हें लाठीचार्ज में चोट लगी थी, और वह दर्द आज तक नहीं भूले। बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि पुलिस की लाठी जब जोर से लगती है, तो "आदमी के सामने बादल और बिजली चमकने लगती है।"

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter