भारत vs साउथ अफ्रीका: 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज आज कटक में, शुभमन-हार्दिक की वापसी; अफ्रीका को भारत में 10 साल से सीरीज जीत का इंतजार
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कटक के बाराबाती स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका को भारत में आखिरी टी-20 सीरीज 2015 में मिली थी, उसके बाद 10 साल से प्रोटियाज कोई सीरीज नहीं जीत पाए। इस साल अभिषेक शर्मा भारत के टॉप टी-20 बल्लेबाज और वरुण चक्रवर्ती टॉप गेंदबाज हैं, जबकि अफ्रीका की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस और कॉर्बिन बॉश मुख्य हथियार हैं। ओस और ठंड के कारण टॉस अहम होगा।
कटक के बाराबाती स्टेडियम में आज (9 दिसंबर 2025) शाम 7 बजे से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है, वहीं साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने के बाद टी-20 में भी उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।
भारत में अफ्रीका को 10 साल से टी-20 सीरीज का इंतजार साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार भारत में टी-20 सीरीज 2015 में जीती थी। उसके बाद 2019, 2022 और अब 2025 में तीन बार भारत दौरे पर आई, लेकिन एक बार भी सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई। कुल मिलाकर दोनों देशों के बीच अब तक 10 टी-20 सीरीज खेली गई हैं:भारत ने 5 सीरीज जीतीं, साउथ अफ्रीका ने 2 सीरीज जीतीं, 3 सीरीज ड्रॉ रहीं। 2018 से लेकर अब तक साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ न घर में और न भारत में कोई टी-20 सीरीज जीत पाई है। यानी पिछले 7 साल में प्रोटियाज टीम भारत के सामने टी-20 सीरीज में पूरी तरह बेअसर रही है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कुल टी-20 इंटरनेशनल: 31 मैच, भारत जीता: 18 , साउथ अफ्रीका जीता: 12 ,बेनतीजा: 1 ,भारतीय सरजमीं पर:कुल मैच: 12 ,साउथ अफ्रीका जीता: 6 ,भारत जीता: 5 ,बेनतीजा: 1