अहमदाबाद विमान हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश, विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार, पीएम मोदी और अमित शाह अहमदाबाद रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत कार्यों की निगरानी करेंगे।
प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री अहमदाबाद रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत कार्यों की निगरानी करेंगे।
एअर इंडिया विमान हादसा: हेल्पलाइन नंबर जारी, 61 की मौत
एअर इंडिया के एक विमान हादसे के बाद कंपनी ने यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-5691-444 जारी किया है। यह हादसा अहमदाबाद के पास हुआ, जिसमें 242 यात्रियों और क्रू मेंबर में से 61 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल हैं। हादसे के बाद मलबे में आग लगने से बचाव कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
मृतकों के शव निकालने में चुनौतियां
हादसे के बाद मलबे से शवों को निकालने के लिए एंबुलेंस और बचाव दल को खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग की लपटों और धुएं ने रेस्क्यू ऑपरेशन को और जटिल बना दिया। अहमदाबाद के आसपास के शहरों से बड़ी संख्या में एंबुलेंस बुलाई गईं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।