चुनाव आयोग ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का दिया करारा जवाब: ‘हम निष्पक्ष, निडर और पारदर्शी’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष, निडर और पारदर्शी है, तथा सभी राजनीतिक दलों को समान मानता है। उन्होंने जनता से मतदाता सूची की त्रुटियों को ठीक करने और लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग करने की अपील की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 17, 2025 • 4:28 PM  31
भारत
NEWS CARD
Logo
चुनाव आयोग ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का दिया करारा जवाब: ‘हम निष्पक्ष, निडर और पारदर्शी’
“चुनाव आयोग ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का दिया करारा जवाब: ‘हम निष्पक्ष, निडर और पारदर्शी’”
Favicon
Read more on thekhatak.com
17 Aug 2025
https://thekhatak.com/election-commission-gives-a-befitting-reply-to-opposition-s-allegations-of-vote-theft-we-are-fair-fearless-and-transparent
Google News
Copied
चुनाव आयोग ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का दिया करारा जवाब: ‘हम निष्पक्ष, निडर और पारदर्शी’

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के ‘वोट चोरी’ और चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और निडर होकर काम करता है और इसके लिए न तो कोई पक्ष है और न ही विपक्ष। सभी राजनीतिक दलों को समान रूप से महत्व दिया जाता है।

‘वोट चोरी जैसे शब्द लोकतंत्र का अपमान’

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ‘वोट चोरी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह करना लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने कहा, “अगर सही समय पर त्रुटि हटाने का आवेदन नहीं किया जाता और फिर वोट चोरी जैसे गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, तो यह लोकतंत्र के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। कुछ लोगों ने वोट चोरी के आरोप लगाए, लेकिन जब सबूत मांगे गए, तो कोई जवाब नहीं मिला।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग ऐसे आरोपों से डरता नहीं है। “जब हमारे कंधों पर बंदूक रखकर मतदाताओं को निशाना बनाया जाता है, तब हम स्पष्ट करते हैं कि चुनाव आयोग निडरता के साथ गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिला, युवा और सभी धर्मों-वर्गों के लोगों के साथ चट्टान की तरह खड़ा है, खड़ा था और खड़ा रहेगा।”

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter