लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के नए आर्मी चीफ, 30 जून को संभालेंगे कमान
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का अगला आर्मी चीफ नियुक्त किया है। वे 30 जून 2026 को मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह पदभार संभालेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (Army Chief) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने शनिवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। वे 30 जून 2026 को मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह पदभार संभालेंगे, जिनका कार्यकाल उसी दिन समाप्त हो रहा है।
इस नियुक्ति के साथ धीरज सेठ भारतीय सेना के 31वें आर्मी चीफ बनेंगे। वर्तमान में वे वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं, जहां उन्होंने अप्रैल 2026 में जिम्मेदारी संभाली थी।
सेना के दूसरे सबसे बड़े पद पर रहते हुए धीरज सेठ ने सैन्य संचालन, तकनीकी आधुनिकीकरण और युद्ध तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाई है। वे सेना के प्रशासन और ऑपरेशनल स्ट्रक्चर को मजबूत करने में भी योगदान दे रहे हैं।