रेलवे का बड़ा फैसला: बिना टिकट यात्रा पर अब 500 रुपए जुर्माना, दूसरे के टिकट पर सफर भी पड़ेगा भारी

रेल मंत्रालय ने रेलवे एक्ट में संशोधन लागू करते हुए बिना टिकट यात्रा पर न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 20, 2026 • 12:46 PM  4
भारत
NEWS CARD
Logo
रेलवे का बड़ा फैसला: बिना टिकट यात्रा पर अब 500 रुपए जुर्माना, दूसरे के टिकट पर सफर भी पड़ेगा भारी
“रेलवे का बड़ा फैसला: बिना टिकट यात्रा पर अब 500 रुपए जुर्माना, दूसरे के टिकट पर सफर भी पड़ेगा भारी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/457556
20 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/457556
Google News
Copied
रेलवे का बड़ा फैसला: बिना टिकट यात्रा पर अब 500 रुपए जुर्माना, दूसरे के टिकट पर सफर भी पड़ेगा भारी

भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। रेल मंत्रालय ने रेलवे एक्ट में किए गए संशोधनों को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत बिना टिकट यात्रा पर लगने वाला न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। नया नियम 20 जून से प्रभावी माना जाएगा।

रेल मंत्रालय ने 18 जून को देशभर के सभी रेलवे जोनों को पत्र भेजकर नए प्रावधानों की जानकारी दी थी। शुरुआत में इन नियमों को 1 जुलाई से लागू किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन शुक्रवार को जारी गैजेट अधिसूचना के बाद इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।

13 साल बाद बढ़ाया गया जुर्माना

रेलवे अब तक बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए यात्रियों से 250 रुपए जुर्माना और यात्रा का पूरा किराया वसूलता था। इससे पहले वर्ष 2013 में जुर्माना 50 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए किया गया था। अब करीब 13 साल बाद इसे बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter