जन्म दर बढ़ाने के लिए नई सब्सिडी योजना: माता-पिता को मिलेंगे 1.30 लाख रुपये
जनसंख्या नियंत्रण के लिए 1979 में शुरू की गई 'वन-चाइल्ड पॉलिसी' ने देश की जनसांख्यिकी को गहरे तौर पर प्रभावित किया। इस नीति के तहत एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर भारी जुर्माना, जबरन गर्भपात और नसबंदी जैसे कठोर कदम उठाए गए।
चीन सरकार ने देश में लगातार घट रही जन्म दर को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने फैसला किया है कि अब हर नवजात बच्चे के माता-पिता को तीन साल तक हर साल 3,600 युआन (लगभग 44,000 रुपये) की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह योजना 1 जनवरी 2025 से लागू होगी और इससे करीब दो करोड़ परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
जन्म दर में भारी गिरावट
चीन, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जनसंख्या संकट से जूझ रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2016 में जहां देश में 1.8 करोड़ बच्चे पैदा हुए थे, वहीं 2023 में यह संख्या घटकर 90 लाख रह गई। यानी सिर्फ सात साल में जन्म दर में 50% की कमी आई। 2024 में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और 95.4 लाख बच्चे पैदा हुए, लेकिन मृत्यु दर जन्म दर से अधिक होने के कारण जनसंख्या में कुल गिरावट जारी रही।
चीन की 21% आबादी की उम्र 60 साल से ज्यादा है, जिससे देश में श्रम शक्ति और आर्थिक विकास पर दबाव बढ़ रहा है। विश्व बैंक और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का अनुमान है कि 2100 तक चीन की आबादी घटकर 1 अरब या उससे भी कम हो सकती है।