IPL 2026: जयपुर में आज बड़ा धमाका! राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले से पहले क्यों जारी हुई ट्रैफिक अलर्ट? जानिए पूरा प्लान
पिंकसिटी जयपुर आज IPL के रंग में डूबी है, लेकिन मैच से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Rajasthan Royals और Delhi Capitals की भिड़ंत से पहले शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, नो-पार्किंग और खास इंतजाम लागू किए गए हैं। आखिर क्या है पूरा प्लान और किन रास्तों पर फंस सकते हैं आप? पूरी जानकारी जानिए।
पिंकसिटी में IPL Fever, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह
जयपुर एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंग गया है। पिंकसिटी शुक्रवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। Rajasthan Royals और Delhi Capitals के बीच यह रोमांचक मुकाबला जयपुर के Sawai Mansingh Stadium में खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले को लेकर शहरभर में उत्साह का माहौल है। स्टेडियम के बाहर टिकट धारकों की हलचल बढ़ गई है, जबकि शहर की चाय की थड़ियों से लेकर सोशल मीडिया तक मैच की चर्चाएं तेज हैं।
मैच से पहले खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
मैच की पूर्व संध्या पर गुरुवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। Rajasthan Royals के खिलाड़ी RCA Academy और एसएमएस स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आए।