“शारीरिक संबंध और धर्मांतरण के लिए मजबूर करता था पिता”, नाबालिग ने ताऊ को बताई आपबीती
परिवार के अंदर से उठी चीख… नाबालिग के आरोपों ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, जांच शुरू।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। चिड़ावा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह मामला इसलिए भी ज्यादा गंभीर हो जाता है क्योंकि आरोप परिवार के भीतर से ही सामने आए हैं। पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय से इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना कर रही थी।
फोन कॉल से खुला राज
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपने ताऊ को फोन कर पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य हरकत में आए और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पीड़िता के ताऊ ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई (आरोपी) कुछ साल पहले कथित रूप से धर्म परिवर्तन कर चुका है और तब से परिवार के अन्य सदस्यों पर भी दबाव बना रहा था।