स्कूलों तक पहुंचने से पहले ही गायब हो गया दूध पाउडर! जांच में खुला चौंकाने वाला खेल

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में मिड-डे मील योजना के दूध पाउडर की कथित हेराफेरी मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor
August 5, 2026 • 5:48 PM | JAIPUR  49
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
स्कूलों तक पहुंचने से पहले ही गायब हो गया दूध पाउडर! जांच में खुला चौंकाने वाला खेल
“स्कूलों तक पहुंचने से पहले ही गायब हो गया दूध पाउडर! जांच में खुला चौंकाने वाला खेल”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/db7ff4
5 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/db7ff4
Google News
Copied
स्कूलों तक पहुंचने से पहले ही गायब हो गया दूध पाउडर! जांच में खुला चौंकाने वाला खेल

राजस्थान में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए भेजे गए मिड-डे मील के दूध पाउडर की कथित हेराफेरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जयपुर ग्रामीण के सामोद थाना पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी मनोज कुमार बाजिया को गिरफ्तार कर लिया है। वह सीकर जिले के धोद थाना क्षेत्र के सीहोट बड़ी गांव का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों जगदीश और मामराज से पूछताछ के आधार पर मनोज कुमार की भूमिका सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब 5 हजार किलो दूध पाउडर 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच दिया था। इससे पहले पुलिस करीब 3 हजार किलो दूध पाउडर बरामद कर चुकी है।

यह दूध पाउडर पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के लिए सप्लाई किया जाता था। मामले में राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस जांच शुरू हुई थी।

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter