जोधपुर में वकील पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग निरुद्ध

जोधपुर में वकील मधुसूदन मेघवाल पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। यह हमला 1 जुलाई 2025 को पारिवारिक विवाद के कारण हुआ था।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 4, 2025 • 10:43 AM  96
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जोधपुर में वकील पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग निरुद्ध
“जोधपुर में वकील पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग निरुद्ध”
Favicon
Read more on thekhatak.com
4 Jul 2025
https://thekhatak.com/jodhpur-lawyer-attack-3-accused-arrested-3-minors-detained
Google News
Copied
जोधपुर में वकील पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग निरुद्ध

जोधपुर के पश्चिमी जिले में वकील मधुसूदन मेघवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। यह हमला पारिवारिक विवाद के चलते 1 जुलाई 2025 की रात 8 से 9 बजे के बीच हुआ, जब वकील मधुसूदन अपने घर लौट रहे थे।

घटना का विवरण 

जानकारी के अनुसार,मधुसूदन मेघवाल पर 8 से 10 बदमाशों ने धारदार हथियारों, तलवार और लोहे की रॉड से हमला किया। हमलावरों ने न केवल वकील को निशाना बनाया, बल्कि उनके घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, उनका गला दबाया और सोने की चेन व मंगलसूत्र तोड़ लिया। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। घायल वकील को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter