जोधपुर में हजारों अस्थाई नर्सिंगकर्मियों की संभाग स्तरीय महारैली, 12,000 नर्सिंग अधिकारी व 4,000 पैरामेडिकल पदों पर नई भर्ती की मांग
जोधपुर में राजस्थान अस्थाई नर्सेज संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों संविदा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों ने संभाग स्तरीय महारैली निकाली। 12,000 नर्सिंग अधिकारी और 4,000 पैरामेडिकल पदों पर नई भर्ती व नियमितीकरण की मांग को लेकर रैली महात्मा गांधी अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक पहुंची और मुख्यमंत्री-चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सरकार न मांगें माने तो जयपुर में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
जोधपुर, 18 नवंबर 2025। राजस्थान में लंबे समय से नई भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अस्थाई नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों ने आज जोधपुर में अपनी ताकत दिखाई। “राजस्थान अस्थाई नर्सेज संघर्ष समिति जोधपुर” के बैनर तले आयोजित संभाग स्तरीय महारैली में जोधपुर सहित बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, सिरोही, जालोर आदि जिलों से हजारों की संख्या में संविदा नर्सिंग अधिकारी, स्टाफ नर्स एवं पैरामेडिकल कर्मचारी शामिल हुए।रैली का शुभारंभ महात्मा गांधी अस्पताल प्रांगण से हुआ। हाथों में बैनर-पोस्टर लिए नारेबाजी करते हुए कर्मचारी मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्य मांगें; 12,000 नर्सिंग अधिकारी पदों पर तत्काल नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करना
4,000 पैरामेडिकल पदों (लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर आदि) पर नई भर्ती