खेड़ली, अलवर में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की सुपारी

खेड़ली, अलवर में वीरू जाटव की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पत्नी अनिता राज ने प्रेमी काशी और चार सुपारी किलरों के साथ मिलकर दो लाख रुपये में वीरू की हत्या करवाई। अनिता का काशी से प्रेम संबंध था, और वीरू उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। 8 जून की रात को साजिश के तहत घर का गेट खुला छोड़कर सोते समय वीरू का गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस ने अनिता, काशी और एक सुपारी किलर विश्वेंद्र जाटव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 16, 2025 • 6:09 PM  694
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
खेड़ली, अलवर में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की सुपारी
“खेड़ली, अलवर में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की सुपारी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Jun 2025
https://thekhatak.com/khedli-alwar-murder-case-wife-lover-conspiracy
Google News
Copied
खेड़ली, अलवर में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की सुपारी

राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। इस मामले में मृतक वीरू जाटव की पत्नी अनिता राज ने अपने प्रेमी काशी और चार अन्य लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और दो लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में अनिता राज, काशी और एक सुपारी किलर विश्वेंद्र जाटव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रेम संबंधों में बाधा बना पति

जानकारी के अनुसार, अनिता राज का अपने पति वीरू जाटव के दोस्त काशी के साथ प्रेम संबंध बन गया था। काशी, जो कचौरी की ठेली लगाता था, अनिता की परचून की दुकान से सामान खरीदने आता-जाता था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शारीरिक संबंध स्थापित हो गए। वीरू जाटव, जो शारीरिक रूप से हट्टा-कट्टा और मजबूत था, इन संबंधों में बाधा बन रहा था। अनिता और काशी उसे काबू में नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते उन्होंने वीरू की हत्या की साजिश रची।

प्रेम विवाह से शुरू हुई थी कहानी

मृतक वीरू जाटव ने अनिता राज से प्रेम विवाह किया था, जबकि दोनों की पहले से ही शादी हो चुकी थी। अनिता ने अपने पूर्व पति और एक बच्चे को छोड़ दिया था, वहीं वीरू की भी पहली पत्नी थी। अनिता और वीरू का एक 10 साल का बेटा विशाल भी है। लेकिन नए प्रेम संबंधों के चलते अनिता ने वीरू को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter