INDW vs PAKW: भारत को शुरुआती झटके, जेमिमा भी आउट; हरमनप्रीत कौर बनीं भारत की सबसे सफल वर्ल्ड कप रन स्कोरर
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शुरुआत खराब रही।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआती ओवरों में ही दो अहम विकेट गंवा दिए।
मैच की पहली ही गेंद पर शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान की स्पिनर सादिया इकबाल को शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर किए, लेकिन पांचवीं गेंद पर वही गेंदबाज उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट कराने में सफल रही। शेफाली 5 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। 18 रन के कुल स्कोर पर तस्मिया रुबाब ने उन्हें नतालिया परवेज के हाथों कैच आउट कराया। जेमिमा 7 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना सकीं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 20 रन पर दो विकेट था।