SMS स्टेडियम में सालभर क्रिकेट कराने की तैयारी: RCA ने खेल परिषद को दिया 48 लाख सालाना किराए का प्रस्ताव

राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की एडहॉक कमेटी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सालभर क्रिकेट गतिविधियां बढ़ाने के लिए बड़ा प्रस्ताव दिया है। RCA ने खेल परिषद को प्रति माह 4 लाख रुपए यानी सालाना 48 लाख रुपए किराया देने और स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी उठाने की पेशकश की है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 30, 2026 • 11:19 AM  7
खेल
NEWS CARD
Logo
SMS स्टेडियम में सालभर क्रिकेट कराने की तैयारी: RCA ने खेल परिषद को दिया 48 लाख सालाना किराए का प्रस्ताव
“SMS स्टेडियम में सालभर क्रिकेट कराने की तैयारी: RCA ने खेल परिषद को दिया 48 लाख सालाना किराए का प्रस्ताव”
Favicon
Read more on thekhatak.com
30 May 2026
https://thekhatak.com/rca-proposal-sms-stadium-year-round-cricket-matches-jaipur
Google News
Copied
SMS स्टेडियम में सालभर क्रिकेट कराने की तैयारी: RCA ने खेल परिषद को दिया 48 लाख सालाना किराए का प्रस्ताव

राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की एडहॉक कमेटी ने प्रदेश में क्रिकेट को नई दिशा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। संघ ने जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (SMS) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सालभर अधिक क्रिकेट मुकाबले आयोजित करने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य खेल परिषद को नया प्रस्ताव सौंपा है।

इस प्रस्ताव के तहत RCA ने स्टेडियम के उपयोग के बदले प्रति माह 4 लाख रुपए यानी सालाना 48 लाख रुपए किराया देने की पेशकश की है। इसके साथ ही संघ ने स्टेडियम और RCA अकादमी मैदान के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी भी अपने स्तर पर संभालने की इच्छा जताई है।

खेल परिषद से हुई अहम बैठक

RCA एडहॉक कमेटी के संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव और सदस्य अरिष्ट सिंघवी ने शुक्रवार को राजस्थान राज्य खेल परिषद के सचिव राजकेश मीणा से मुलाकात की। इस दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम और RCA अकादमी मैदान पर क्रिकेट गतिविधियों के संचालन, रखरखाव और खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter