“शादी से पहले खुशियां मातम में बदलीं… दूल्हे के साथ ऐसा क्या हुआ जिसने सबको झकझोर दिया”
घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, खुशियों का माहौल था… लेकिन अचानक एक घटना ने सब कुछ बदल दिया। रास्ते में हुए हमले के बाद अब कई सवाल खड़े हैं—आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ?
राजस्थान के Kota जिले के अयाना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी से ठीक पहले एक युवक की हत्या कर दी गई। दौलतपुर निवासी धर्मेंद्र सेन की 1 मई को शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और 27 अप्रैल को लग्न कार्यक्रम भी तय था। लेकिन इससे पहले ही यह खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
खरीदारी के दौरान हुआ हमला
परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र का रिश्ता मुंगेना गांव के जोधराज सेन की बेटी से तय हुआ था। शादी की तैयारियों के बीच वह अपनी मंगेतर, ससुर और साले के साथ इटावा खरीदारी करने गया था।