तिरसिंगड़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.19 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार

ग्रामीण थाना पुलिस ने तिरसिंगड़ी गांव में छापेमारी कर 1.19 करोड़ रुपये का 7 क्विंटल 89 किलो डोडा पोस्त, एक एसयूवी जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 28, 2025 • 3:33 PM  2k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
तिरसिंगड़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.19 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार
“तिरसिंगड़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.19 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Jul 2025
https://thekhatak.com/major-police-action-in-tirasingdi-doda-poppy-worth-rs-1-19-crore-seized-one-arrested
Google News
Copied
तिरसिंगड़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.19 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार

रविवार को ग्रामीण थाना पुलिस ने तिरसिंगड़ी गांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 7 क्विंटल 89 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1.19 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक लग्जरी एसयूवी को भी जब्त किया और एक आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि तिरसिंगड़ी गांव के एक खेत में बने कमरे में भारी मात्रा में डोडा पोस्त छुपाया गया है, जिसे स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने की योजना थी। इस जानकारी को पुख्ता करने के बाद ग्रामीण थानाधिकारी विक्रम चारण के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने खेत मालिक हिदायत खान के ठिकाने पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे से 40 कट्टों में भरा डोडा पोस्त बरामद किया। इसके साथ ही मादक पदार्थों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाली एक एसयूवी भी जब्त की गई। इस मामले में पुलिस ने नगरखान पुत्र हुसैन खान को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter