‘बेटा पॉलिटिक्स’ पर घमासान: अविनाश गहलोत का अशोक गहलोत पर पलटवार, सचिन पायलट के बेटे को लेकर साधा निशाना

अजमेर में अविनाश गहलोत ने ‘बेटा पॉलिटिक्स’ पर अशोक गहलोत के बयान का पलटवार करते हुए सचिन पायलट के बेटे को लेकर सवाल उठाए।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 28, 2026 • 1:24 PM  17
राजनीति
NEWS CARD
Logo
‘बेटा पॉलिटिक्स’ पर घमासान: अविनाश गहलोत का अशोक गहलोत पर पलटवार, सचिन पायलट के बेटे को लेकर साधा निशाना
“‘बेटा पॉलिटिक्स’ पर घमासान: अविनाश गहलोत का अशोक गहलोत पर पलटवार, सचिन पायलट के बेटे को लेकर साधा निशाना”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Mar 2026
https://thekhatak.com/rajasthan-bete-ki-politics-avinash-gehlot-ashok-gehlot-sachin-pilot-row
Google News
Copied
‘बेटा पॉलिटिक्स’ पर घमासान: अविनाश गहलोत का अशोक गहलोत पर पलटवार, सचिन पायलट के बेटे को लेकर साधा निशाना

अजमेर। अजमेर से राजस्थान की राजनीति में ‘बेटा पॉलिटिक्स’ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। अशोक गहलोत के बयान पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने तीखा पलटवार किया है।

‘पहले अपने घर में झांके कांग्रेस’

अजमेर में माली सैनी प्रीमियर लीग के दौरान मीडिया से बातचीत में अविनाश गहलोत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को नसीहत देने से पहले पार्टी को अपने भीतर झांकना चाहिए।
उन्होंने सचिन पायलट के बेटे आरन पायलट की वायरल तस्वीरों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या यह चिंता का विषय नहीं है।

गहलोत के बयान पर जवाब

दरअसल, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही में भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था कि मंत्रियों और नेताओं के बेटे सरकारी कामकाज में दखल दे रहे हैं। उन्होंने सलाह दी थी कि नेताओं को अपने बेटों को सत्ता और प्रशासनिक कार्यों से दूर रखना चाहिए। इस पर पलटवार करते हुए अविनाश गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी कई नेताओं के परिवारजनों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन उस समय कोई नियंत्रण नहीं था।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर ‘ब्रेक’ लगाना है, तो इसकी शुरुआत कांग्रेस नेताओं के परिवार से होनी चाहिए।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter