‘पंपों पर लाइनें, सरकार कहे सब सामान्य; सच छुपाना बंद करो’... गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 19, 2026 • 12:26 PM  21
राजनीति
NEWS CARD
Logo
‘पंपों पर लाइनें, सरकार कहे सब सामान्य; सच छुपाना बंद करो’... गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला
“‘पंपों पर लाइनें, सरकार कहे सब सामान्य; सच छुपाना बंद करो’... गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला”
Favicon
Read more on thekhatak.com
19 May 2026
https://thekhatak.com/rajasthan-petrol-diesel-crisis-gehlot-vs-bhajanlal-government
Google News
Copied
‘पंपों पर लाइनें, सरकार कहे सब सामान्य; सच छुपाना बंद करो’... गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां दावा कर रही हैं कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के इन दावों पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है।

गहलोत बोले- जोधपुर से जयपुर आने में 3-4 बार भरवाना पड़ रहा तेल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि उनके आवास पर जोधपुर से आए लोगों और यात्रियों ने बेहद चिंताजनक हालात बताए हैं। उन्होंने कहा कि कई पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है, जबकि कुछ पंप पूरी तरह खाली हो चुके हैं।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter