प्रेमी की शादी का कार्ड बना आखिरी सदमा! बांसवाड़ा में 19 साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम..
बांसवाड़ा में 19 वर्षीय छात्रा ने प्रेमी की शादी तय होने और उसका कार्ड मिलने के बाद गहरे सदमे में आत्महत्या कर ली। घटना कसारवाड़ी थाना क्षेत्र की है। युवती ने घटना से पहले सोशल मीडिया पर भावुक संदेश भी पोस्ट किया था। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय छात्रा ने प्रेम संबंधों में आई दरार के बाद आत्महत्या कर ली। घटना कसारवाड़ी थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी (परिवर्तित नाम) अलवर के एक वेटरनरी कॉलेज से डिप्लोमा कोर्स कर रही थी। उसका पिछले करीब 4 साल से एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। लेकिन हाल ही में युवक की शादी कहीं और तय हो गई, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी।