बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली को हार्ट अटैक, जयपुर SMS अस्पताल की कार्डियक ICU में भर्ती; हालत स्थिर

भरतपुर की वैर सीट से बीजेपी विधायक डॉ. बहादुर सिंह कोली को बुधवार रात हार्ट अटैक आने के बाद जयपुर के SMS अस्पताल की कार्डियक ICU में भर्ती कराया गया है। हालत स्थिर है। दो महीने पहले उनके बेटे विजेंद्र कोली को भी कार्डियक अरेस्ट आया था।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 11, 2025 • 11:58 AM  10
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली को हार्ट अटैक, जयपुर SMS अस्पताल की कार्डियक ICU में भर्ती; हालत स्थिर
“बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली को हार्ट अटैक, जयपुर SMS अस्पताल की कार्डियक ICU में भर्ती; हालत स्थिर”
Favicon
Read more on thekhatak.com
11 Dec 2025
https://thekhatak.com/rajasthan-bjp-mla-bahadur-singh-koli-heart-attack-sms-hospital-jaipur
Google News
Copied
बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली को हार्ट अटैक, जयपुर SMS अस्पताल की कार्डियक ICU में भर्ती; हालत स्थिर

भरतपुर, 11 दिसंबर 2025: भरतपुर जिले की वैर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक डॉ. बहादुर सिंह कोली को बुधवार देर रात अचानक हार्ट अटैक आया। सीने में तेज दर्द होने पर उन्हें तुरंत भरतपुर के राजकीय RBM अस्पताल (RBM) ले जाया गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर मानते हुए तुरंत जयपुर रेफर कर दिया। रात में ही एम्बुलेंस से उन्हें जयपुर के SMS अस्पताल लाया गया, जहां वे फिलहाल कार्डियक ICU में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

क्या हुआ बुधवार रात? विधायक के निजी सहायक (PA) उदल सिंह (निवासी आमोली) ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे बहादुर सिंह कोली को अचानक तेज सीने में दर्द हुआ। घर पर मौजूद परिजन और स्टाफ ने फौरन उन्हें गाड़ी में बैठाकर भरतपुर के RBM अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक जांच और ECG के बाद डॉक्टरों ने कहा कि मामला गंभीर है और उन्हें तुरंत जयपुर के SMS अस्पताल ले जाना होगा।रात करीब 1 बजे के आसपास वे SMS अस्पताल पहुंचे। यहां कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने फिर से ECG और अन्य जरूरी जांचें कीं। फिलहाल उन्हें कार्डियक ICU में रखा गया है। आगे की एंजियोग्राफी या अन्य प्रक्रिया जांच रिपोर्ट आने के बाद तय होगी।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter