राजस्थान में मौसम का 'रौद्र रूप': 20 मार्च को जयपुर-अजमेर सहित कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
"राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने 20 मार्च को जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। अगले 24 घंटों में आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बाड़मेर में भारी बारिश के बाद अब पूर्वी राजस्थान में भी तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पूरी रिपोर्ट और जिलों की सूची यहाँ देखें।"
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आया है। बाड़मेर में हुई 16.6 मिमी की भारी बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने शुक्रवार, 20 मार्च के लिए प्रदेश के बड़े हिस्से में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। नए परिसंचरण तंत्र के चलते अगले 24 घंटों में आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
इन जिलों के लिए 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट जारी
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने वाला है।
-
ऑरेंज अलर्ट (भारी बारिश व ओले): जयपुर, अजमेर, टोंक, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर। इन जिलों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।