बूंदी में 14 वर्षीय छात्रा की नहाते समय साइलेंट हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत

राजस्थान के बूंदी जिले के बांसी कस्बे में 14 वर्षीय कक्षा 8वीं की छात्रा हर्षिता सोनी की छत पर बने बाथरूम में नहाते समय साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। घर पर अकेली होने के कारण काफी देर तक बाहर न आने पर परिवार ने दरवाजा तोड़ा तो वह बेसुध पड़ी मिली। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्षिता पढ़ाई और खेल में होशियार थी, उसके अचानक निधन से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 31, 2025 • 1:53 PM  19
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बूंदी में 14 वर्षीय छात्रा की नहाते समय साइलेंट हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत
“बूंदी में 14 वर्षीय छात्रा की नहाते समय साइलेंट हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com
31 Dec 2025
https://thekhatak.com/14-year-old-girl-dies-silent-heart-attack-bathing-bundi-rajasthan
Google News
Copied
बूंदी में 14 वर्षीय छात्रा की नहाते समय साइलेंट हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। देई थाना क्षेत्र के बांसी कस्बे में मंगलवार सुबह एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की बाथरूम में नहाते समय अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। छात्रा घर पर अकेली थी और काफी देर तक बाहर न आने पर परिवारवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंत में दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वह जमीन पर बेसुध पड़ी मिली।

मृतका की पहचान और परिवार की स्थिति मृतका छात्रा का नाम हर्षिता सोनी है। वह बांसी कस्बे की निवासी और महेश कुमार सोनी की बेटी थी। हर्षिता कक्षा 8वीं की होशियार छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और खेलकूद में भी आगे रहती थी। दौड़ने और खेलने में वह काफी सक्रिय थी। उसका एक छोटा भाई भी है। हर्षिता के दादा ने बताया कि वह कभी बीमार नहीं पड़ती थी और पूरी तरह स्वस्थ थी।घटना के समय हर्षिता की मां घरेलू काम से कोटा गई हुई थीं, जबकि पिता महेश कुमार सोनी अपनी ज्वेलरी की दुकान पर गए थे। घर पर हर्षिता अकेली थी। सुबह घर के काम निपटाने के बाद वह छत पर बने बाथरूम में नहाने गई। काफी देर तक बाहर न आने और लगातार पानी बहने की आवाज आने पर परिवार को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और कई बार आवाजें लगाईं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आखिरकार परिवार ने बाथरूम का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो हर्षिता जमीन पर गिरकर बेसुध पड़ी मिली।

अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि परिवार ने तुरंत हर्षिता को बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार कुमावत ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, हर्षिता को बेसुध हुए एक घंटे से अधिक समय बीत चुका था और शरीर में जीवन के कोई लक्षण नहीं थे। उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे, इसलिए प्राथमिक जांच में साइलेंट हार्ट अटैक की संभावना जताई गई है। साइलेंट अटैक में अचानक दिल की धड़कन रुक जाती है और व्यक्ति को दर्द का एहसास भी नहीं होता, जिससे तुरंत मदद नहीं मिल पाती।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter