निर्जला एकादशी पर जयपुर में शुरू हुआ अमृत सेवा अभियान, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया शुभारंभ
निर्जला एकादशी के अवसर पर जयपुर में अमृत सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अभियान की शुरुआत की।
जयपुर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अमृत सेवा अभियान की शुरुआत की गई। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अभियान का शुभारंभ करते हुए इसे जनसेवा और मानवता के प्रति समर्पित पहल बताया। अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाना और सेवा भाव को बढ़ावा देना है।
अमृत सेवा अभियान के तहत जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 200 से अधिक स्थानों पर सेवा स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर राहगीरों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को नि:शुल्क शरबत, छाछ, जूस, आइसक्रीम सहित विभिन्न शीतल पेय पदार्थ वितरित किए जा रहे हैं। शहर के अलग-अलग जोनों में चल रहे इस अभियान को लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है।